बाड़मेर।

बाड़मेर शहर में बने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने टोंक से वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से संगठन को नई शक्ति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिलेगा।


भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री और बाड़मेर की प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, पूर्व सांसद मानवेंद्रसिंह जसोल , पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, दिलीप पालीवाल समेत कई नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि भी बाड़मेर दौरे पर आएंगे तो भाजपा कार्यालय में एक घण्टे जनसुनवाई करेगे। 

उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई में हर कार्यकर्ता की सुनाई होगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय पार्टी के भविष्य की रूपरेखा बनाने के लिए निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय घर हैं ओर कार्यकर्ता अपने घर मे आकर भविष्य की रूपरेखा बनाएंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह कार्यालय बेहद मददगार साबित होंगे। 

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मीसाबंधियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नवनिर्मित भवन में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए ।जिसमें पार्टी के नेताओं ने विधिवत रूप से भाग लेकर हवन यज्ञ में आहुतियां दी। पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त तरीके का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा, दीपक कड़वासरा, रेखा चंडक, मुस्कान मेघवाल, अनीता चौहान, जसपाल सिंह डाबी, स्वरूप सिंह भाटी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।